बिहार में बंपर बहाली: 3837 पदों पर मंजूरी, सीतामढ़ी में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य मंदिर

0
102
वर्षा वर्मा

 

 

Bihar Cabinet Decision:  बिहार में चुनावी साल को देखते हुए नीतीश सरकार बंपर बहाली करने जा रहे है। बिहार कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को अलग-अलग विभागों में कुल 3887 पदों पर बहाली को मंजूरी मिल गयी है। ये बहाली बिहार शिक्षा, खेल, पशु और विधि विभाग की जाएगी। इसके साथ ही सीतामढ़ी में मां सीता का मंदिर अयोध्या में श्री राम की मंदिर की डिजाइन के अनुरूप बनाने का भी फैसला लिया गया है।

 

 

 

 

कैबिनेट की बैठक में खेल विश्वविद्यालय के लिए 244 पदों को मंजूरी मिली है। वहीं कैबिनेट की बैठक में विजय कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। राज सरकार ने मधुबनी वीरपुर बाल्मीकि नगर भागलपुर सहरसा एयरपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल यहां से कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने को लेकर तैयारी को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। वहीं दिव्यांगजन को सरकारी सेवा में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला लिया गया है। बिहार पर्यटन ब्रांडिंग मार्केटिंग संशोधन नीति को भी मंजूरी मिली है।

 

ये भी पढ़े…

 

दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार, बीजेपी के राजा इकबाल सिंह बने नए मेयर

 

 

 

 

किन-किन विभागों में होगी बहाली?
नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 244 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं कैबिनेट की बैठक में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में बिहार पशु चिकित्सा सेवा संवर्ग के अंतर्गत पूर्व स्वीकृत 2159 पदों के पुनर्गठन की मंजूरी मिली है। बिहार के आठ अंचलों में प्रस्तावित डिग्री कॉलेजों के लिए कुल 526 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई। इनमें 422 पद शिक्षक श्रेणी (प्रत्येक महाविद्यालय के लिए एक प्रधानाचार्य सहित) और 104 पद शिक्षकेत्तर श्रेणी में होंगे। ये कॉलेज पश्चिम चंपारण, वैशाली, बेगूसराय, गया, कैमूर, बांका, मुंगेर और जमुई जिलों में खोले जाएंगे। इसके अलावा नीतीश कैबिनेट की बैठक में पटना के महाधिवक्ता कार्यालय के लिए विभिन्न कोटि के 34 स्थायी पद तथा संविदा आधारित 06 पद अर्थात कुल 40 (चालीस) पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है।

 

 

 

नीतीश कैबिनेट के अहम फैसलें

  • खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 को लेकर 129 करोड़ रूपये की मंजूरी।
  • जमुई में डिग्री महाविद्यालय के लिए 526 पदों के सृजन को मंजूरी।
  • इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान नियमावली 2023 मैं संशोधन को मंजूरी।
  • जमीन सर्वे को लेकर सरकार ने बिहार भू अर्जन संशोधन नियम प्रस्ताव को बड़ी मंजूरी।
  • बिहार कृषि विभागीय आशुलिपिकिय संवर्ग नियमावली 2025 के गठन को स्वीकृति।
  • खगड़िया में चैती दुर्गा पूजा मेला को सरकार ने दी मान्यत। कैबिनेट ने लगाई मुहर राजकीय मेला का दर्जा।
  • रमन राय सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी किशनगंज को सरकारी सेवा से किया गया बर्खास्त।
  • बिहार पशु चिकित्सा सेवा के 2159 पदों की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
  • वैशाली में बाबा गणिनाथ मेला को सरकार ने मंजूरी दी, राजकीय मेला का दर्जा मिला।
  • बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त संशोधन नियमावली 2025 को मंजूरी।
  • राजस्व भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी के 104 पदों और कानूनगों के 81 पदों की स्वीकृति।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here